Uttarakhand

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष अनुष्ठान का हुआ शुभारंभ

देहरादून। टपकेश्वर महादेव मंदिर में माता वैष्णो देवी गुफा में मंगलवार से चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए पूजा शुरू हो गई है। यह विशेष पूजा 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग तक जारी रहेगी। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। आध्यात्मिक गुरु आचार्य विपिन जोशी के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई। हाथ में चंद्रयान-3 के चित्र के साथ आचार्य ने मंत्रोच्चारण किया।

इस दौरान जय माता दी, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। वैज्ञानिकों की मेहनत और चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *