Saturday, April 1, 2023
Home Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से नई दिल्ली में भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ इस सत्र के अन्त तक अर्थात 31 मई, 2023 तक वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के अन्तर्गत शीघ्र विस्तार किए जाने एवं आगामी दस वर्षों तक नवीनीकृत करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने के लिए अनुरोध किया। वन मंत्री ने इस अनुरोध पर शीघ्र ही उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय नदियों में मानसून के दौरान जमा उपखनिज (आरबीएम) को बाढ़ नियंत्रण एवं नदी किनारों पर स्थित वन एवं कृषि भूमि की सुरक्षा करने, आपदा प्रबन्धन के निवारणात्मक उद्देश्यों को पूरा करने, नदी तल के ऊपर उठने पर नियंत्रण पाने और आम जनता व विशेष रूप से किसानों के नदी तटीय अधिकारों (Riparian Rights) के संरक्षण करने हेतु हटाया जाना अत्यन्त आवश्यक है। इन नदियों से आर०बी०एम० की उपलब्धता सिविल निर्माण कार्यों, धार्मिक व सामरिक रूप से आवश्यक सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार जैसे अति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बेहत जरूरी है जो लगभग 50000 स्थानीय और प्रवासी श्रमिकों को सार्थक रोजगार भी प्रदान करता है।

वर्तमान में भी वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा उपरोक्त 04 नदियों की वन स्वीकृति को 28 फरवरी, 2023 तक बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से इन 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ इस सत्र के अन्त तक अर्थात 31 मई, 2023 तक वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के अन्तर्गत शीघ्र विस्तार किए जाने एवं आगामी दस वर्षों तक नवीनीकृत करने का अनुरोध किया।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड के गांवों की बदलेगी सूरत, मोदी सरकार देने जा रही है 562 करोड़

पंचायतों में गोबर गैस सहित होंगे कई काम, जल शक्ति मंत्रालय ने पास किया बजट देहरादून। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से इस साल राज्य को...

उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने में जुटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विभागाध्यक्षों को दिये 2025 तक के विकास लक्ष्यों को...

देहरादून। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विभागों का जो लक्ष्य निर्धारित है, उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभागों...

प्रयागराज में दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर, तीन की मौत

टक्कर के बाद गंगा नदी में गिरा एक  ट्रक, दूसरा रेलिंग से लटका बाइक सवार भी चपेट में आया प्रयागराज। प्रयागराज में सुबह दो ट्रकों के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

उत्तराखंड के गांवों की बदलेगी सूरत, मोदी सरकार देने जा रही है 562 करोड़

पंचायतों में गोबर गैस सहित होंगे कई काम, जल शक्ति मंत्रालय ने पास किया बजट देहरादून। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से इस साल राज्य को...

उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने में जुटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विभागाध्यक्षों को दिये 2025 तक के विकास लक्ष्यों को...

देहरादून। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विभागों का जो लक्ष्य निर्धारित है, उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभागों...

बुरी तरह फंसे डोनाल्ड ट्रंप, यूएस में पहली बार पूर्व राष्ट्रपति पर चलेगा आपराधिक मुकद्दमा

वॉशिंगटन। अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब किसी मौजूदा या पूर्व राष्ट्रपति पर आपराधिक मुकदमा चलेगा। अमेरिका के मैनहेटन...

हाथों से टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे

अत्यधिक धूप के संपर्क में आने पर त्वचा पर टैन हो सकता है। धूप के संपर्क में आने पर त्वचा मेलेनिन का अधिक उत्पादन...

प्रयागराज में दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर, तीन की मौत

टक्कर के बाद गंगा नदी में गिरा एक  ट्रक, दूसरा रेलिंग से लटका बाइक सवार भी चपेट में आया प्रयागराज। प्रयागराज में सुबह दो ट्रकों के...

कानपुर के बांसमंडी में रेडीमेड कपड़ा मार्केट में लगी भीषण आग, 800 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख

कानपुर। कानपुर के बांसमंडी स्थित एआर टावर में देर रात 1.30 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से...

सीबीआई टीम का उत्तराखंड में फिर छापा, खरीद घोटाले पर एम्स ऋषिकेश में हो रही छापेमारी

ऋषिकेश। उत्तराखंड में सीबीआई की टीम ने एक बार फिर छापा मारा है। बहुत ही गुप्त तरीके से पहुंची सीबीआई टीम ने छापेमारी की कार्रवाई...

एक्सप्रेसवे से लेकर एनएच पर सफर हुआ महंगा, कल से चुकाना पड़ेगा अधिक टोल टेक्स

नई दिल्ली। एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर आज यानी एक अप्रैल से सफर करना महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल...

अजय देवगन की फिल्म मैदान का टीजर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मचअवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया। ये फिल्म काफी पहले से ही चर्चा में...

उत्तराखंड में आज से लागू होंगे कई बदलाव- बिजली, पानी और दवा समेत कई चीजों के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, जानिए और किन- किन...

देहरादून। चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में पांच साल के बाद 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। आयोग ने समय...