Sunday, December 10, 2023
Home National अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को हाईकोर्ट से राहत,...

अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को हाईकोर्ट से राहत, अगली सुनवाई 17 मार्च को

रांची। भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस के वर्ष 2018 के अधिवेशन में टिप्पणी से जुड़े रांची सिविल कोर्ट में दर्ज केस को निरस्त करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दाखिल याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई।

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अंबुजनाथ की कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ पीडक़ कार्रवाई पर रोक जारी रखने का निर्देश दिया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से लिखित बहस प्रस्तुत करने के लिए समय की मांग की गई। पूर्व में कोर्ट ने इन्हें लिखित बहस प्रस्तुत करने को कहा था लेकिन उनकी ओर से प्रस्तुत नहीं किया जा सका था। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 17 मार्च निर्धारित की है।

दरअसल, भाजपा नेता नवीन झा की ओर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया गया था। इससे पहले नवीन झा ने लीगल नोटिस देकर राहुल गांधी से उनके द्वारा अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी पर माफी मांगने को कहा था। राहुल गांधी द्वारा माफी नहीं मांगे जाने पर नवीन झा ने रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज की थी।

दरअसल, यह मामला राहुल गांधी द्वारा वर्ष 2019 में कांग्रेस के अधिवेशन में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने से जुड़ा है, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता। कांग्रेसजन किसी हत्यारा को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते हैं। यह भाजपा में ही पॉसिबल है।
नवीन झा ने राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराई थी, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान ले लिया था, जिसे राहुल गांधी ने निरस्त करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

RELATED ARTICLES

रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के पद पर कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने शपथ ग्रहण की। भट्टी विक्रमार्क को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 11 मंत्रियों ने...

शातिर महिला ने दुकानदार को लगाया चूना, खबर पढ़ आप भी हो जाएंगे हैरान

लुधियाना। महानगर में एक दुकानदार को महिला द्वारा ठगने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार महिला ने दुकानदार को दुबई की करंसी...

अयोध्या में राम मंदिर के लिए पुजारियों की ट्रेनिंग शुरु

अयोध्या। रामलला मंदिर के पुजारी पद के लिए चुने गए 20 उम्मीदवारों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

पीएम मोदी की अपील का दिखा सोशल मीडिया पर असर, X में नम्बर 1 पर ट्रेंड हुआ #WeddingDestinationUttarakhand

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अमित शाह, X पर देश भर में ट्रेंड हुआ #AmitShahInUKGIS2023 देहरादून। सीएम धामी के...

राज्य को मिला ‘इन्वेस्टमेंट’ और सीएम धामी को ‘पॉलिटिकल माइलेज’

‘उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ के सफल आयोजन से मुख्यमंत्री धामी ने खींची लम्बी लकीर सम्मेलन में लक्ष्य से ज्यादा हुए निवेश करार, मोदी-शाह ने थपथपाई...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में निशुल्क जांच शिविर 11 से

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नसों की बीमारियो की जांच हेतु निःशुल्क प उपचार उपलब्ध है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना चीर-फाड़ किये...

ब्रिटेन- कुऑ और खाई

श्रुति व्यास उनके अपने देश में कल का कोई ठिकाना न था। इसलिए वे एक बेगाने देश में गए। लेकिन वहां भी उनका कोई ठिकाना...

अमित शाह ने सीएम धामी को दिए 100/100 मार्क्स

बोले, धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने की सर्वाधिक प्रगति ‘मिशल सिलक्यारा’ की सफलता का श्रेय भी दिया धामी को कहा शांत मन और आत्म विश्वास...

गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत 

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया था। दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज...

सीएम धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय, देहरादून पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर...

महिला ने ससुराल पक्ष के लाेगों पर लगाया दहेज का मुकदमा, मारपीट करने का भी आरोप

रामनगर। एक महिला ने काशीपुर में रहने वाले अपने ससुराल पक्ष के लाेगों पर दहेज का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली में दी गई तहरीर...

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देश व विदेश से पहुंचे निवेशकों को इन्फास्ट्रक्चर पर संबोधन दिया

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में देश व विदेश से पहुंचे निवेशकों को...

किडनी के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं लाल अंगूर, जबरदस्त हैं फायदे

किडनी की सेहत के लिए लाल अंगूर किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से किडनी से जुड़ी कई तरह की समस्याएं खत्म...