National

अंबाला मंडल की 181 ट्रेनों का संचालन हुआ बाधित, पढ़िए पूरी खबर

अंबाला। किसान आंदोलन के कारण शनिवार को अंबाला मंडल की 181 ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। इसमें 87 ट्रेनें पूर्णरूप से रद रहीं, जबकि 38 को बीच में रद किया गया। इसके अलावा कई ट्रेनों का संचालन बदले मार्ग से किया गया। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि शनिवार को अंबाला मंडल की 87 ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद रखा गया। इसी प्रकार बीच रास्ते 38 ट्रेनों को रद किया गया, जबकि 31 ट्रेनों को बीच रास्ते से संचालित किया गया। इसके अलावा 13 को बीच रास्ते रोककर और 12 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया गया। विदित हो कि अधिकतर ट्रेनें दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई, झारखंड और उत्तर प्रदेश तक जाती हैं, जिन्हें रद करना पड़ा।

ट्रेन नंबर 14711 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर, 14812/ 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश,19225 भगत की कोठी-जम्मूतवी, 14633 अमृतसर-पठानकोट, 14634 पठानकोट-अमृतसर, 14609 ऋषिकेश-कटरा,04754 श्रीगंगानगर-बठिंडा,04755 बठिंडा-अमृतसर, 04753 बठिंडा-श्रीगंगानगर, 19611 अजमेर-अमृतसर,12482 श्रीगंगानगर- दिल्ली, 04756 श्रीगंगानगर-बठिंडा, 04706 जयपुर-श्रीगंगानगर, 14601 फिरोजपुर-हनुमानगढ़, 12053 हरिद्वार-अमृतसर, 12137 मुंबई-फिरोजपुर, 22479 नई दिल्ली – लोहियाखास,22480 लोहियाखास-नई दिल्ली, 12920 कटरा-आंबेडकर नगर, 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी, 04555 लुधियाना-लोहियाखास, 06996 फाजिल्का-बठिंडा, 06991 कोटकपूरा-फाजिल्का, 04643 फिरोजपुर-फाजिल्का, 04492 फाजिल्का-फिरोजपुर, 04658 फिरोजपुर-बठिंडा,04603 बठिंडा-फिरोजपुर, 04631 बठिंडा-फाजिल्का, 06992 फाजिल्का-कोटकपूरा, 06993 कोटकपूरा-फाजिल्का, 04551 अबोहर-फाजिल्का, 04552 फाजिल्का-अबोहर, 06987 फिरोजपुर-फाजिल्का, 04628 फाजिल्का-फरोजपुर, 04627 फिरोजपुर-फाजिल्का, 06988 फाजिल्का-फिरोजपुर, 01612 फिरोजपुर-बठिंडा, 04636 फिरोजपुर-लुधियाना, 06981 लुधियाना-फिरोजपुर, 06982 फिरोजपुर-लुधियाना, 04464 फिरोजपुर-लुधियाना, 04997 लुधियाना-फिरोजपुर, 04998 फिरोजपुर-लुधियाना, 04625 लुधियाना-फिरोजपुर, 06963 जालंधर-फिरोजपुर, 04633 जालंधर-फिरोजपुर ,06965 जालंधर-फिरोजपुर, 04169 जालंधर-फिरोजपुर, 06964 फिरोजपुर-जालंधर, 04634 फिरोजपुर-जालंधर, 04170 फिरोजपुर-जालंधर,06966 फिरोजपुर-जालंधर, 09771 जालंधर-अमृतसर,04690 जालंधर-अंबाला, 04591 लुधियाना-छेहरटा,04592 छेहरटा-लुधियाना, 06947 अमृतसर-क्वाडिन, 06948 क्वाडिन-अमृतसर, 06934 पठानकोट-अमृतसर, 04660 अमृतसर-पठानकोट, 06921 अमृतसर-डेरा बाबा नानक, 04397 अमृतसर-पठानकोट, 04611 अमृतसर-पठानकोट,04398 पठानकोट-अमृतसर,06936 पठानकोट-वेरका, 06933 अमृतसर-पठानकोट, 06935 वेरका-पठानकोट, 06947 अमृतसर-क्वाडिन,06948 क्वाडिन-अमृतसर, 06922 डेरा बाबा नानक-वेरका, 06923,06924,06940,06939,06942, 06941,06978,04399,06959, ,04467, 04597,04468,04598,06970,06972, 06969,06971,04630,06983, 06985, 04556,04630, 06983,06985,04556,04509,04753,04574,04576 व ट्रेन नंबर 12455 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर शामिल रही।

ट्रेन नंबर 18310 जम्मूतवी-सभलपुर,14029 श्रीगंगानगर- दिल्ली,14730 फाजिल्का-रेवाड़ी, 12138 फिरोजपुर-मुंबई, 14618 अमृतसर-बनमनखी,12716 अमृतसर-नांदेड़,12588 जम्मूतवी-गोरखपुर, 12920 कटड़ा-दीन दयाल उपाध्याय, 12472 कटड़ा-बांद्रा का संचालन बदले मार्ग से किया गया। ट्रेन नंबर 11058 अमृतसर-मुंबई,14650 अमृतसर-जयनगर,13308 फिरोजपुर-धनबाद,22430 पठानकोट-दिल्ली, 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी,12904 अमृतसर-मुंबई, 13006 अमृतसर-हावड़ा, 15708 अमृतसर-कटिहार, 12030 अमृतसर-नई दिल्ली और 12498 अमृतसर-नई दिल्ली का संचालन लुधियाना से, 15212 अमृतसर-दरभंगा का ढंढारी कलां, 12926 अमृतसर-मुंबई का चंडीगढ़ और 12204 अमृतसर-सहरसा का संचालन बीच रास्ते से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *