Friday, September 22, 2023
Home Uttarakhand उत्तराखंड में अब 10वीं पास महिला-पुरुष ही बन सकेंगे होमगार्ड, जानिए होमगार्ड...

उत्तराखंड में अब 10वीं पास महिला-पुरुष ही बन सकेंगे होमगार्ड, जानिए होमगार्ड भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट……

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने होमगार्ड भर्ती में उत्तर प्रदेश के समय से चले आ रहे मानकों में बदलाव किया है। अब प्रदेश में होमगार्ड बनने के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य कर दिया गया है। पूर्व में भर्ती में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष थी, जिसे घटाकर 40 वर्ष कर दिया गया है। जबकि, न्यूनतम आयु पूर्व की भांति 18 वर्ष ही रहेगी। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए लंबाई में छूट का प्रविधान भी किया गया है।

बीती चार मई को जारी किया शासनादेश
भर्ती मानकों में बदलाव का शासनादेश शासन ने बीती चार मई को जारी किया। इसके तहत अब 10वीं उत्तीर्ण महिला-पुरुष ही होमगार्ड भर्ती में शामिल हो सकेंगे। जबकि, पूर्व में पर्वतीय जिलों के लिए शैक्षिक योग्यता पांचवीं पास और मैदानी जिलों के लिए आठवीं पास थी।

पुरुष अभ्यर्थियों को लंबाई में छूट देते हुए इसका मानक नागरिक पुलिस के समान कर दिया गया है। इस क्रम में सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए लंबाई का मानक 167.7 सेमी से घटाकर 165 सेमी किया गया है। इसी तरह अनुसूचित जाति-जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए लंबाई का मानक 162 की जगह 157.5 सेमी और पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 162.7 की जगह 160 सेमी किया गया है।

इसलिए बदली शैक्षिक योग्यता
होमगार्ड जवानों को अब नागरिक पुलिस की तरह वेतन व अन्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। उनकी सेवा सड़कों के साथ कार्यालयों में भी ली जाने लगी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए होमगार्ड विभाग ने शासन को शैक्षिक योग्यता में बदलाव करने के लिए पत्र भेजा था।

जुलाई तक हो जाएगी 330 महिला होमगार्ड की भर्ती
वर्तमान में होमगार्ड विभाग में 215 महिला होमगार्ड तैनात हैं, जो देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में सेवा दे रही हैं। इस वर्ष प्रदेश के अन्य 10 जिलों में भी 330 पदों पर महिला होमगार्ड की भर्ती होने जा रही है। इसमें ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिला शामिल है।

यहां होमगार्ड स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून की भर्ती की जानी है। छह दिसंबर 2022 को होमगार्ड विभाग के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी। यह भर्ती प्रक्रिया जुलाई 2023 तक संपन्न होने की उम्मीद है।

होमगार्ड बनने के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिस पर शासनादेश जारी हो गया है। जल्द ही प्रदेश के 10 जिलों में महिला होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। होमगार्ड जवानों को हर क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वह पुलिस-प्रशासन के सहायक बल के रूप में कारगार साबित हों।

RELATED ARTICLES

मंत्री गणेश जोशी ने आयोजित चौपाल में सुनी जन समस्याएं

चौपाल में 102 लोगों के प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त, 62 शिकायतों का मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही किया निस्तारण जसपुर। जनपद ऊधम सिंह...

खाई में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी

पौड़ी। पाबौ के पास एक वाहन खाई में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी दिनाँक 21 सितंबर 2023 को थाना...

हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के तीन अधिकारी जबरन किये रिटायर

गम्भीर शिकायत की जांच के बाद हाईकोर्ट ने उठाया सख्त कदम नैनीताल। हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मंत्री गणेश जोशी ने आयोजित चौपाल में सुनी जन समस्याएं

चौपाल में 102 लोगों के प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त, 62 शिकायतों का मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही किया निस्तारण जसपुर। जनपद ऊधम सिंह...

खाई में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी

पौड़ी। पाबौ के पास एक वाहन खाई में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी दिनाँक 21 सितंबर 2023 को थाना...

हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के तीन अधिकारी जबरन किये रिटायर

गम्भीर शिकायत की जांच के बाद हाईकोर्ट ने उठाया सख्त कदम नैनीताल। हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर...

पूरे दिन में वो कौनसा टाइम है, जब आपको कभी भी सेब नहीं खाना चाहिए

प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है ये एक प्रसिद्ध कहावत है। इसका अर्थ है कि रोजाना सेब खाने से डॉक्टर की जरूरत...

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अवैध कैसिनो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लोग गिरफ्तार

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्रवाई की।मौके पर जुआ खेलते 27 लोग...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार, 22 सितंबर को हो रहा है। दोनों टीमें मोहाली के...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...

दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी, साले और नानी सास की चाकू से गोदकर की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र। शिरडी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार देर रात दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी, साले...

जिन मार्गों पर कभी रोडवेज को माना जाता था लाइफलाइन, उन्हीं में बंद है बस सेवा

देहरादून। उत्तराखंडवासियों की सेवा के लिए स्थापित परिवहन निगम पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज बस सेवा देने में बेपरवाह है। पहाड़ में जिन मार्गों पर कभी...

जांच की जरूरत है

खबर है कि अवैध तरीके से पोलैंड के रास्ते अमेरिका और यूरोप के दूसरे देशों तक जाने वालों में भारत के लोग भी शामिल...