Friday, September 22, 2023
Home Uttarakhand मिलेट क्राँति साइकिल रैली चमोली के सीमांत गाँव मुन्दोली में संपन्न ‘नथुली...

मिलेट क्राँति साइकिल रैली चमोली के सीमांत गाँव मुन्दोली में संपन्न ‘नथुली सामाजिक संस्था’ने किया ऐतिहासिक आयोजन, रचा इतिहास

पहाड़ की बेटी सुमन के मज़बूत हौसलों से हुआ ऐतिहासिक आयोजन

देहरादून।  देश की सबसे लंबी और पहली मिलेट क्रांति साइकिल रैली का समापन हो गया है। मिलेट क्राँति के परिपेक्ष में यह देश की पहली अनोखी साइकिल रैली है जिसने तीन दिनों लगभग 300 KM की दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शुक्रवार 14 अप्रैल को देहरादून मुख्यमंत्री आवास से शुरू हुई साइकिल रैली पहले दिन ऋषिकेश होते हुए श्रीनगर में पहुँची। दूसरे दिन श्रीनगर से रवाना होते हुए रुद्रप्रयाग और फिर दूसरे दिन का विश्राम हॉलीडेज होम कर्णप्रयाग में हुआ। तीसरे दिन 16 अप्रैल रविवार सुबह 6 बजे मिलेट क्राँति साइकिल रैली कर्णप्रयाग स्थित हॉलीडेज होम से अपने अन्तिम पड़ाव मुन्दोली के लिए निकली। जहाँ अध्यक्षा नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग दमयंती रतूड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को विधिवत रवाना किया। मौके पर होलिडेस् होम के MD विजय खंडूरी/ प्रमोद नौटियाल, सभासद नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग नवीन नवानी, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुभाष गैरोला आदि मौजूद रहें।

यह है रैली का मक़सद

भारत सरकार के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। देश में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसकी सार्थक पहल की गई है। उत्तराखण्ड में मोटे अनाज का उत्पादन अधिक होने के बावजूद कम जागरूकता है, इसी लिए चमोली ज़िले की बेटी नथुली संस्था की संस्थापिका सुमन नैनवाल ने यह बीड़ा उठाया। उन्होंने इस रैली का आयोजन कर ग्रामीणों को मोटे अनाजों के प्रचार प्रसार के लिए प्रेरित करने के साथ ही उन्हें इसका मार्केट उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया।

पहाड़ी भोज और संस्कृति कार्यक्रम रहे विशेष आकर्षक

कर्णप्रयाग से निकलकर शिमली, नारायण बगड़ होते हुए रैली थराली पहुँची। जहाँ पर स्थानीय विधायक माननीय भूपाल राम टम्टा द्वारा रैली का स्वागत और प्रातःभोज की व्यवस्था की गयी। जिसमे भाजपा मण्डल थराली के समस्त पदाधिकारीगण मण्डल अध्यक्ष थराली नंदु बहुगुणा, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, मण्डल महामंत्री अनिल देवराडी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जय सिंह बिष्ट, भाजपा कार्यकर्ता दिनेश सरपंच, युवा मोर्चा सदस्य विपिन चंद्र, सैनिक प्रकोष्ट महामंत्री दिनेश देवराडी, भाजपा कार्यकर्ता दिवाकर नेगी, एवम अन्य मौजूद रहे। दोपहर को देवाल से होते हुए रैली अपने अंतिम पड़ाव चमोली जनपद के बेहद ही खूबसूरत गाँव मुन्दोली पहुंची। जहाँ ग्राम प्रधान आनंद सिंह बिष्ट, एवम समस्त ग्रामीणों द्वारा रैली का ढोलदमौ, मशकबीन, भंकोर, आदि पारम्परिक वाद्य यंत्रो से भव्य स्वागत किया गया।

रात्रि भोज पूर्णतय ग्रामीण लोगो द्वारा उगाये गए अन्न से ही बनाया गया। जिसको पारम्परिक तौर तरीको से लकड़ी के चुल्हो मे पकाया गया। रात्रिभोज के उपरान्त ग्रामीणों द्वारा अपनी संस्कृति और इतिहास पर आधारित विभिन्न सांस्कर्तिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी गयी। उसके बाद संस्था की संस्थापिका सुमन नैनवाल द्वारा ग्रामीणों को मोटे अनाजों के बेहतर रख रखाव और देश तथा विदेशो में बढ़ती डिमांड के लिए नए तौर तरीके बताये गए। जिसमें फसल की गुणवत्ता के आधार पर अन्न की ग्रेडिंग करके, पैकजिंग, एवं उचित बाजार को ढूंढना मुख्य है। उन्होंने बताया कि बाजारीकरण के इस दौर में किसी भी प्रोडक्ट को बेचने तथा उसका उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए उसको प्रदर्शित करने का तरीका एक मुख्य भूमिका निभाता है। साथ ही संस्था के पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों का उक्त विषय पर सभी सवालो का संतोषजनक उत्तर दिया गया।

देवाल से मुन्दोली के बीच हुई रैली की असल परीक्षा।

इस दौरान मिलेट क्राँतिकारियों को पहाड़ी घुमावदार और खड़ी चढाई वाली कच्ची रोड से दो चार होना पड़ा। रास्ता अनुकुल ना होने पर भी आखिरकार कठिन परिस्थियों पर हिम्मत और जज्बे की जीत हुई। 62 वर्षीय साइकिलिस्ट विनोद कुमार सकलानी ने बताया कि देहरादून से निकलते ही वो साइकिल से गिर गए थे जिस कारण उनका दाहिना हाथ चोटिल हो गया था, परंतु उन्होंने हार नही मानी बावजूद चोटिल होने के उन्होंने देहरादून से मुंदोली तक का पूरा सफर साइकिल से किया। जोकि आज की युवा पीढ़ी और उन सभी लोगों के लिए एक सबक है कि मुसीबतो के सामने कभी भी घुटने नही टेकने भले हालत आपके अनुकूल न हो परंतु हिम्मत, मेहनत, और जज्बे से सभी कुछ संभव है।

RELATED ARTICLES

मंत्री गणेश जोशी ने आयोजित चौपाल में सुनी जन समस्याएं

चौपाल में 102 लोगों के प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त, 62 शिकायतों का मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही किया निस्तारण जसपुर। जनपद ऊधम सिंह...

खाई में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी

पौड़ी। पाबौ के पास एक वाहन खाई में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी दिनाँक 21 सितंबर 2023 को थाना...

हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के तीन अधिकारी जबरन किये रिटायर

गम्भीर शिकायत की जांच के बाद हाईकोर्ट ने उठाया सख्त कदम नैनीताल। हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मंत्री गणेश जोशी ने आयोजित चौपाल में सुनी जन समस्याएं

चौपाल में 102 लोगों के प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त, 62 शिकायतों का मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही किया निस्तारण जसपुर। जनपद ऊधम सिंह...

खाई में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी

पौड़ी। पाबौ के पास एक वाहन खाई में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी दिनाँक 21 सितंबर 2023 को थाना...

हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के तीन अधिकारी जबरन किये रिटायर

गम्भीर शिकायत की जांच के बाद हाईकोर्ट ने उठाया सख्त कदम नैनीताल। हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर...

पूरे दिन में वो कौनसा टाइम है, जब आपको कभी भी सेब नहीं खाना चाहिए

प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है ये एक प्रसिद्ध कहावत है। इसका अर्थ है कि रोजाना सेब खाने से डॉक्टर की जरूरत...

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अवैध कैसिनो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लोग गिरफ्तार

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्रवाई की।मौके पर जुआ खेलते 27 लोग...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार, 22 सितंबर को हो रहा है। दोनों टीमें मोहाली के...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...

दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी, साले और नानी सास की चाकू से गोदकर की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र। शिरडी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार देर रात दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी, साले...

जिन मार्गों पर कभी रोडवेज को माना जाता था लाइफलाइन, उन्हीं में बंद है बस सेवा

देहरादून। उत्तराखंडवासियों की सेवा के लिए स्थापित परिवहन निगम पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज बस सेवा देने में बेपरवाह है। पहाड़ में जिन मार्गों पर कभी...

जांच की जरूरत है

खबर है कि अवैध तरीके से पोलैंड के रास्ते अमेरिका और यूरोप के दूसरे देशों तक जाने वालों में भारत के लोग भी शामिल...