Friday, September 22, 2023
Home Uttarakhand उत्तराखंड में गर्मी की बढ़ती जा रही मार, 37 डिग्री सेल्सियस तक...

उत्तराखंड में गर्मी की बढ़ती जा रही मार, 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

देहरादून। उत्तराखंड में गर्मी की मार बढ़ती जा रही है। शुष्क मौसम में पारा लगातार चढ़ रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तपिश बढ़ गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में झुलसाने वाली धूप पड़ रही है। हालांकि, पहाड़ों में मौसम फौरी राहत दे सकता है। अगले कुछ दिन मैदान में मौसम शुष्क रहने और पारा चढ़ने के आसार हैं। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और गर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं पहाड़ों में भी तपिश बढ़ गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। इसके साथ ही बीते एक सप्ताह में ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में करीब चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले तीन दिन मैदानों में मौसम शुष्क और पहाड़ों में आंशिक बादल रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें व ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, 19 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अप्रैल के पहले पखवाड़े में दून का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले सात साल में अप्रैल में पहले 15 दिन में पारा कभी 36.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं गया। वर्ष 2016 में ही दून में अप्रैल के पहले पखवाड़े में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ऐसे में इस बार आने वाले दिनों में पारे के नए कीर्तिमान स्थापित करने की आशंका है। वहीं सीमांत पिथौरागढ़ जिले में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। हिमनगरी मुनस्यारी सहित तहसील के अन्य क्षेत्रों में तेज अंधड़ चली। गांधीनगर गांव में दो मकानों के रसोइघर की टिन की छत उड़ गई। पैंकुती गांव में दो बिजली पोल गिर गए।जंगलों में कई वृक्ष धराशायी हो गए। तेज हवाओं के चलते लगभग एक घंटे तक मौसम का रौद्र रूप रहा। इस दौरान हल्की वर्षा हुई। वहीं उच्च हिमालय में हिमपात हो रहा है। धारचूला में भी तेज वर्षा हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि हुई। दारमा और व्यास की ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है।

मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर में तेज हवा से दीवान राम और मनोज कुमार के रसोईघर की टिन की छत उड़ गई। तहसील क्षेत्र में दूसरी बार भी तेज हवा चली। इस दौरान मानीटुंडी के तोक धुरा में दयान सिंह के मकान की छत उड़ गई। परिवारजन बाल-बाल बचे। धारचूला में उच्च हिमालयी व्यास घाटी के कालापानी, नावीढांग में हिमपात हो रहा है। रविवार को इस क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पहुंचना है। उच्च हिमालय में शनिवार की सायं को मौसम का मिजाज काफी खराब है। जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में भी आसमान काले घने बादलों से घिर चुका है। हवाएं चल रही हैं जिस कारण तापमान में गिरावट आ चुकी है।

RELATED ARTICLES

मंत्री गणेश जोशी ने आयोजित चौपाल में सुनी जन समस्याएं

चौपाल में 102 लोगों के प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त, 62 शिकायतों का मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही किया निस्तारण जसपुर। जनपद ऊधम सिंह...

खाई में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी

पौड़ी। पाबौ के पास एक वाहन खाई में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी दिनाँक 21 सितंबर 2023 को थाना...

हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के तीन अधिकारी जबरन किये रिटायर

गम्भीर शिकायत की जांच के बाद हाईकोर्ट ने उठाया सख्त कदम नैनीताल। हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

खेतों में बायो डी-कंपोजर का होगा छिड़काव, 11 टीमों का किया गठन

दिल्ली। राजधानी में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार सख्त हो गई है। पिछले साल की तरह इस...

अनाज पर बढ़ा विवाद: अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद करेगा पोलैंड

वारसॉ। पोलैंड ने घोषणा की है कि वह अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा, क्योंकि अनाज पर विवाद बढ़ गया है। पोलैंड के...

मंत्री गणेश जोशी ने आयोजित चौपाल में सुनी जन समस्याएं

चौपाल में 102 लोगों के प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त, 62 शिकायतों का मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही किया निस्तारण जसपुर। जनपद ऊधम सिंह...

खाई में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी

पौड़ी। पाबौ के पास एक वाहन खाई में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी दिनाँक 21 सितंबर 2023 को थाना...

हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के तीन अधिकारी जबरन किये रिटायर

गम्भीर शिकायत की जांच के बाद हाईकोर्ट ने उठाया सख्त कदम नैनीताल। हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर...

पूरे दिन में वो कौनसा टाइम है, जब आपको कभी भी सेब नहीं खाना चाहिए

प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है ये एक प्रसिद्ध कहावत है। इसका अर्थ है कि रोजाना सेब खाने से डॉक्टर की जरूरत...

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अवैध कैसिनो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लोग गिरफ्तार

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्रवाई की।मौके पर जुआ खेलते 27 लोग...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार, 22 सितंबर को हो रहा है। दोनों टीमें मोहाली के...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...

दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी, साले और नानी सास की चाकू से गोदकर की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र। शिरडी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार देर रात दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी, साले...