Monday, December 11, 2023
Home National मध्य प्रदेश की धरती पर चीता आने के बाद अब आएंगे जिराफ...

मध्य प्रदेश की धरती पर चीता आने के बाद अब आएंगे जिराफ और जेब्रा

मध्य प्रदेश। चीता के बाद अब प्रदेश की धरती पर जिराफ और जेब्रा भी आएगा। कोलकाता, मैसूर और पुणेसहित देश के 11 चिडिय़ाघरों में 30 जिराफ हैं, भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क ने इन चिडिय़ाघरों को पत्र लिखा, पर किसी का जवाब नहीं आया है। अब यूरोप या मध्य-पूर्व देशों से दोनों वन्यप्राणियों को लाने की तैयारी है। इसके लिए वन विहार पार्क प्रबंधन ने शासन से डेढ़ करोड़ रुपये मांगे हैं। राशि स्वीकृत होने पर उन्हें लाने की प्रक्रिया शुरु होगी। ऐसा हुआ तो यह अंतर महाद्वपीय दूसरी परियोजना होगी।

उल्लेखनीय है कि चीता लाने से पहले दक्षिण अफ्रीका गए वनमंत्री विजय शाह ने यहां से लौटकर जिराफ-जेब्रा लाने की घोषणा की थी। केंद्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण ने योजना को मंजूरी दे दी है। योजना के अनुसार युवा नर और मादा जिराफ एवं जेब्रा लाए जाएंगे, ताकि उनकी वंशवृद्धि भी हो सके। उन्हें समुद्री मार्ग से यहां लाया जा सकता है, हालांकि यह उस देश के विशेषज्ञों से बात करके तय होगा, जिस देश से जिराफ और जेब्रा लाए जाएंगे। जानकार बताते हैं कि दोनों वन्यप्राणी अर्ध-शुष्क जलवायु में रह सकते हैं। प्रारंभिक अध्ययन में पाया गया है कि भोपाल की जलवायु उनके अनुकूल है।

वे पौधों की पत्तियां, फल और फूल खाते हैं। मुख्य रूप से बबूल की प्रजातियांं उन्हें पसंद हैं, जो वन विहार और आसपास पर्याप्त मात्रा में हैं। अफ्रीका से लाने पर रोक : जिराफ और जेब्रा की अफ्रीकी देशों से लाना आसान है, क्योंकि हाल ही में चीतेें लाने के अनुभव हो गया है, पर ऐसा नहीं किया जा सकता है। दरअसल, फुट एंड माउथ डिजीज की बीमारी के चलते वहां से वन्यप्राणी लाने पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है।

इसलिए यूरोप और मध्य-पूर्व के देशों से लाना पड़ेगा। विश्व में जिराफ की प्रजातियां – विशेषज्ञों ने आकार, रंग, धब्बों और क्षेत्रों के आधार पर जिराफ की उप जातियां (मूबिबआई, सोमाली, अंगोलाई या नामीबियाई, कोरडोफम, मसाई या किलिमंजारो, रायवाइल्ड, हेरिंगो या उांगडाई, दक्षिण अफ्रीकाई, थरनिक्राफ्ट यो रोडेशयाई और पश्चिम अफ्रीकाई जिराफ) निर्धारित की गई है।

RELATED ARTICLES

अक्षय, शाहरुख और अजय देवगन को केंद्र सरकार का नोटिस, गुटखा कंपनियों के विज्ञापन के मामले में कार्रवाई

लखनऊ। केंद्र सरकार की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच को सूचित किया गया है कि अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन...

पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग नाम की मेल आईडी से आया मैसेज

छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि...

रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के पद पर कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने शपथ ग्रहण की। भट्टी विक्रमार्क को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 11 मंत्रियों ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

महाराज ने की 7708.27 करोड लागत की टिहरी झील रिंगरोड परियोजना की समीक्षा

राजकीय मेलों को मिलने वाले अनुदान के शीघ्र भुगतान के निर्देश देहरादून। लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज...

अमेरिका में भीषण तूफान ने मचाया कहर, 6 लोगोंं की मौत, 23 घायल

कई इलाकों में बत्ती गुल वाशिंगटन। अमेरिका के टेनेसी राज्य में आए भीषण तूफान के चलते कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और...

आईफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर- एप्पल ने आईमैसेज सॉल्यूशन बीपर मिनी ऐप को किया ब्लॉक

सैन फ्रांसिस्को। एंड्रॉइड के लिए आईमैसेज सॉल्यूशन बीपर मिनी को यूजर्स के लिए ब्लॉक किए जाने के बाद, एप्पल ने कहा है कि उन्होंने आईमैसेज...

सीएम ने पी.आर.डी. स्वयं सेवकों के हित में की अहम घोषणा

पीआरडी स्थापना दिवस पर मानदेय,वर्दी व धुलाई भत्ते में वृद्धि पी.आर.डी. स्वयं सेवकों के हित में कई कदम उठाए -सीएम पीआरडी कर्मियों के निधन पर 70...

दोस्त की बेटी के साथ छह माह तक किया दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। एक किशोरी से उसके पिता का दोस्त छह माह से दुष्कर्म करता रहा। पत्नी की मौत के बाद आरोपित ने दोस्त की बेटी को...

अक्षय, शाहरुख और अजय देवगन को केंद्र सरकार का नोटिस, गुटखा कंपनियों के विज्ञापन के मामले में कार्रवाई

लखनऊ। केंद्र सरकार की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच को सूचित किया गया है कि अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन...

सर्दियों में भुट्टा खाना क्यों है फायदेमंद, जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक रिजन

भुट्टा, मकई, कॉर्न से पूरी दुनिया में जाना जाने वाला मक्का एक ऐसा अनाज है जो बहुत ज्यादा सेहतमंद होता है. इसमें विटामिन, फाइबर,...

श्रमिकों के साथ भोजन कर इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनके योगदान को सराहा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफ.आर.आई. में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका विमोचन के पश्चात पिछले एक सप्ताह से...

मुख्यमंत्री ने किया विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड का विमोचन

राज्य स्थापना के इस कालखण्ड में स्थापित हुये विकास के नये प्रतिमान उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी प्रतिबद्धता -मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

महाराज ने विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बना कर विरसामुंडा के संकल्प को पूरा किया- महाराज देहरादून। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुंकुरी विधानसभा क्षेत्र...