Wednesday, October 4, 2023
Home Uttarakhand सीएम धामी ने इंडो डच हार्टिकल्चर एवं कोका कोला इंडिया द्वारा आयोजित...

सीएम धामी ने इंडो डच हार्टिकल्चर एवं कोका कोला इंडिया द्वारा आयोजित “संकल्प से परिवर्तन की ओर“ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जीएमएस रोड स्थित वाडिया भू विज्ञान संस्थान में इंडो डच हार्टिकल्चर एवं कोका कोला इंडिया द्वारा आयोजित “संकल्प से परिवर्तन की ओर“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सेब उत्पादन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया। उन्नति एप्पल योजना के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए इंडो डच हार्टिकल्चर एवं कोका कोला इंडिया द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीवन में किसी लक्ष्य को पाने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। जब हम किसी लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लेते हैं तभी कोई परिवर्तन आता है। कोका कोला इंडिया तथा इंडो डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी ने जिस कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया था, उसे सिद्धि तक पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में फलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। इसके अंर्तगत नाबार्ड के सहयोग से 18 हजार पॉलीहाउस की स्थापना के लिए 280 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। सेब उत्पादन को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए एप्पल मिशन के तहत 35 करोड़ की योजना को भी प्रारंभ किया गया है। राज्य में उच्च मूल्य वाली फसलों कीवी, ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी आदि को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि और उद्यान को बढ़ावा देने के साथ ही हमें प्राकृतिक खेती पर अधिक ध्यान देना होगा। हम सेब की प्राकृतिक खेती द्वारा उत्तराखंड के सेब को देश दुनिया में विशिष्ट पहचान दिला सकें, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसा कर हम उत्तराखंड में सेब उत्पादन के क्षेत्र में नई क्रांति ला सकते हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में उद्योगों के साथ ही बागवानी के विकास के लिए भी अनुकूल नीति बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक राज्य की भौगोलिक परिस्थिति के अनुकूल बागवानी विकास के लिए शोध व अनुसंधान पर विशेष ध्यान देंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में एप्पल मिशन के साथ अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जा रहा है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल के साथ – साथ उत्तराखंड की भी सेब उत्पादन में विशेष पहचान बने, इसके लिए गुणवत्ता व पैकिंग पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोका कोला इंडिया तथा इंडो डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी के सहयोग से प्रदेश में चल रही “उन्नति एप्पल योजना“ के बड़े लाभकारी परिणाम सामने आये हैं। उनके द्वारा एक हज़ार बगीचों का कार्य पूरा किया गया है तथा लगभग चालीस हजार लोगों को इसके अंतर्गत ट्रैनिग प्रदान की गयी है। इससे राज्य में किसानों की आय में तेजी से वृद्धि हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखण्ड में उद्यान के क्षेत्र में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। राज्य सरकार द्वारा भी औद्यानिकी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं को सफल बनाने में जनता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सेब, कीवी, मौनपालन, मशरूम आदि के क्षेत्र में राज्य में काफी अच्छे कार्य हो रहे हैं।

इस अवसर पर उन्नति एप्पल योजना से लाभान्वित किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता के पौध उपलब्ध होने से उनकी सेब की उत्पादकता बढ़ी है। इस अवसर पर कोका कोला इण्डिया की उपाध्यक्ष श्रीमती देवयानी राजलक्ष्मी राणा, निदेशक राजेश अयापिला, अशोक बेरी, सुधीर चड्ढ़ा एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आये कृषक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

राजकुमार के लिए देवदूत बनी राजकीय उपजिला संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर के डॉक्टरों की टीम

जटिल ट्यूमर का ऑपरेशन कर बचाई मरीज की जान पहली बार हुआ राजकीय उपजिला संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में यह ऑपरेशन पौड़ी गढ़वाल। राजकीय उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर...

दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो में किए गए 19 हजार करोड रुपए के MOU 

सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किए गए एमओयू देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल...

मायावती आश्रम पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बुधवार को लोहाघाट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर लोहोघाट में अद्वैत आश्रम, मायावती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

राजकुमार के लिए देवदूत बनी राजकीय उपजिला संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर के डॉक्टरों की टीम

जटिल ट्यूमर का ऑपरेशन कर बचाई मरीज की जान पहली बार हुआ राजकीय उपजिला संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में यह ऑपरेशन पौड़ी गढ़वाल। राजकीय उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर...

दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो में किए गए 19 हजार करोड रुपए के MOU 

सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किए गए एमओयू देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल...

अब सफर होगा और आरामदायक, वंदे भारत एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे स्लीपर कोच

कानपुर। अपने यात्रियों के लिए सफर को रेलवे और आरामदायक बनाने जा रहा है। अगले साल की शुरुआत से दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने...

जमीन को लेकर किसान की बेरहमी से हत्या, हाथ का अंगूठा और पैर की काटी अंगुली

मार पीटकर तोड़ी हड्डियां मथुरा। वृंदावन में सुनरख मार्ग स्थित सौभरि वन के समीप रतनछतरी मोहल्ला निवासी किसान की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। बेटों...

मायावती आश्रम पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बुधवार को लोहाघाट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर लोहोघाट में अद्वैत आश्रम, मायावती...

धामी सरकार के कानून पर कोर्ट की मुहर, उत्तराखंड में महिला आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज

30 नवंबर 2022 को उत्तराखंड विधानसभा में पारित हुआ था विधेयक, राजभवन की मंजूरी के बाद जारी हुआ था नोटिफिकेशन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस...

उत्तराखण्ड सरकार और जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड के मध्य 15 हजार करोड़ का MOU किया गया

नई दिल्ली में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के रोड शॉ के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया एमओयू जे एस डब्लयू...

युवाओं के लिए खुलेगी रोजगार की राह, प्रदेश में 510 योजनाएं हुई स्वीकृत

देहरादून। उत्तराखंड के 49 वाइब्रेंट विलेज में हाट बाजार बनेंगे। युवाओं के लिए रोजगार की राह खुलेगी। पलायन रोकने के लिए विकास किया जाएगा। इन...

कल होगा वनडे विश्व कप का आगाज , इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला मुकाबला

नई दिल्ली। वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण एक दिन में शुरू होगा। पांच अक्तूबर को गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उद्घाटन मैच...

नहीं थम रहा डेंगू का कहर, इस जिले के अस्पतालों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

हरिद्वार। उत्तराखंड में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हरिद्वार की बात करें तो यहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।...