Sunday, April 2, 2023
Home Uttarakhand राज्य में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की जायेगी - सीएम...

राज्य में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की जायेगी – सीएम धामी

वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थियों को 01 करोड़ 89 लाख रूपये का मुख्यमंत्री ने किया डिजिटल हस्तान्तरण

मुख्य सेवक सदन में ‘एकल महिला संघर्ष से सशक्तीकरण की ओर’ विषय पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

देहरादून। राज्य में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की जायेगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘एकल महिला संघर्ष से सशक्तिकरण की ओर’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एकल महिलाओं को सम्मानित भी किया। वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थियों को माह फरवरी के 01 करोड़ 89 लाख रूपये का डिजिटल हस्तान्तरण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त है।आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है,वे हर जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपने आपको साबित किया है। आज प्रदेश के दुर्गम गांवों में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं। अपनी कौशल क्षमता के माध्यम से महिलाएं अपने परिवारों की आर्थिकी को शक्ति प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति को सशक्त बनाने में अनेक प्रयास हुए हैं। आज देशभर में करीब 23 करोड़ महिलाओं को जन धन खातों के जरिए बैंकों से जोड़ा जा चुका है। आज वित्तीय समावेश से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, हमारी नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में सबसे आगे रखने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। ये प्रयास आने वाले समय में और भी अधिक उत्साह के साथ जारी रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में राज्य की महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का संपूर्ण लाभ देने के लिए तेजी से कार्य किया है। आज प्रदेश की समस्त माताओं और बहनों ने अपने अथक परिश्रम से जहां एक ओर आर्थिक रूप से अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है, वहीं देवभूमि की सभ्यता और संस्कृति को भी जीवंत रखा है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार को मातृशक्ति का आशीर्वाद एवं समर्थन चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह महिला सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम सरकार के सशक्त मातृशक्ति, सशक्त राज्य के संकल्प को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा।महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। राज्य में विधवा पेंशन में बढ़ोत्तरी की गई है। एकल महिलाएं जिस मजबूती के साथ अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं, इसके लिए वे सराहना के पात्र हैं। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं।

इस अवसर पर विधायक दलीप सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव एच. सी. सेमवाल, अपर सचिव श्रीमती निवेदिता कुकरेती एवं मातृशक्ति मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड के गांवों की बदलेगी सूरत, मोदी सरकार देने जा रही है 562 करोड़

पंचायतों में गोबर गैस सहित होंगे कई काम, जल शक्ति मंत्रालय ने पास किया बजट देहरादून। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से इस साल राज्य को...

उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने में जुटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विभागाध्यक्षों को दिये 2025 तक के विकास लक्ष्यों को...

देहरादून। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विभागों का जो लक्ष्य निर्धारित है, उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभागों...

प्रयागराज में दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर, तीन की मौत

टक्कर के बाद गंगा नदी में गिरा एक  ट्रक, दूसरा रेलिंग से लटका बाइक सवार भी चपेट में आया प्रयागराज। प्रयागराज में सुबह दो ट्रकों के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

उत्तराखंड के गांवों की बदलेगी सूरत, मोदी सरकार देने जा रही है 562 करोड़

पंचायतों में गोबर गैस सहित होंगे कई काम, जल शक्ति मंत्रालय ने पास किया बजट देहरादून। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से इस साल राज्य को...

उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने में जुटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विभागाध्यक्षों को दिये 2025 तक के विकास लक्ष्यों को...

देहरादून। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विभागों का जो लक्ष्य निर्धारित है, उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभागों...

बुरी तरह फंसे डोनाल्ड ट्रंप, यूएस में पहली बार पूर्व राष्ट्रपति पर चलेगा आपराधिक मुकद्दमा

वॉशिंगटन। अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब किसी मौजूदा या पूर्व राष्ट्रपति पर आपराधिक मुकदमा चलेगा। अमेरिका के मैनहेटन...

हाथों से टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे

अत्यधिक धूप के संपर्क में आने पर त्वचा पर टैन हो सकता है। धूप के संपर्क में आने पर त्वचा मेलेनिन का अधिक उत्पादन...

प्रयागराज में दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर, तीन की मौत

टक्कर के बाद गंगा नदी में गिरा एक  ट्रक, दूसरा रेलिंग से लटका बाइक सवार भी चपेट में आया प्रयागराज। प्रयागराज में सुबह दो ट्रकों के...

कानपुर के बांसमंडी में रेडीमेड कपड़ा मार्केट में लगी भीषण आग, 800 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख

कानपुर। कानपुर के बांसमंडी स्थित एआर टावर में देर रात 1.30 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से...

सीबीआई टीम का उत्तराखंड में फिर छापा, खरीद घोटाले पर एम्स ऋषिकेश में हो रही छापेमारी

ऋषिकेश। उत्तराखंड में सीबीआई की टीम ने एक बार फिर छापा मारा है। बहुत ही गुप्त तरीके से पहुंची सीबीआई टीम ने छापेमारी की कार्रवाई...

एक्सप्रेसवे से लेकर एनएच पर सफर हुआ महंगा, कल से चुकाना पड़ेगा अधिक टोल टेक्स

नई दिल्ली। एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर आज यानी एक अप्रैल से सफर करना महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल...

अजय देवगन की फिल्म मैदान का टीजर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मचअवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया। ये फिल्म काफी पहले से ही चर्चा में...

उत्तराखंड में आज से लागू होंगे कई बदलाव- बिजली, पानी और दवा समेत कई चीजों के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, जानिए और किन- किन...

देहरादून। चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में पांच साल के बाद 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। आयोग ने समय...