Monday, May 29, 2023
Home Blog मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी सिर्फ चर्चा हुई

मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी सिर्फ चर्चा हुई

ऐसा नहीं है कि सिर्फ भाजपा संगठन में यथास्थिति बनी हुई है। केंद्र और राज्यों की सरकारों में भी यथास्थिति कायम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी सरकार बनने के बाद सिर्फ एक बार कैबिनेट में फेरबदल की थी और उसके भी डेढ़ साल से ज्यादा हो गए। पहली और आखिरी बार जुलाई 2021 में बदलाव किया गया था। पिछले छह महीने से केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा है, लेकिन अब सरकार की चौथी सालगिरह आ गई और अभी तक बदलाव की कोई सूचना नहीं है। चुनावी राज्यों के कुछ नेताओं को केंद्र सरकार में जगह मिलने की चर्चा थी लेकिन अब सबकी उम्मीदें टूट रही हैं। कर्नाटक के नेता रह गए और अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना आदि के कुछ नेता उम्मीद लगाए हुए हैं।

इसी तरह राज्यों में भी यथास्थिति बनी हुई है। कर्नाटक में छह महीने से ज्यादा समय तक इस बात की चर्चा रही कि आज या कल में कैबिनेट फेरबदल होगी। आर अशोक से लेकर रमेश जरकिहोली तक के मंत्री बनने की चर्चा होती रही और कैबिनेट में बदलाव नहीं हुआ। दसियों बार मुख्यमंत्री ने दिल्ली के चक्कर काटे। यह स्थिति मध्य प्रदेश की है। वहां भी पिछले कई महीनों से कैबिनेट में बदलाव की चर्चा चल रही है महाराष्ट्र में तो सरकार न्यूनतम क्षमता में काम कर रही। करीब आधे मंत्री पद खाली हैं और इंतजार हो रहा है कि मुंबई सहित बड़े शहरों में नगर निगम का चुनाव हो तो कैबिनेट का विस्तार किया जाए। न नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं और न कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। हरियाणा में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चा थी। खुद मनोहर लाल खट्टर अपनी स्थिति को लेकर भरोसे में नहीं थ।

पर न मुख्यमंत्री पर कोई फैसला हुआ है और न सरकार में फेरबदल को लेकर कोई बात हो रही है। सो, केंद्रीय संगठन हो या राज्यों का संगठन हो और केंद्र सरकार हो या राज्यों की सरकार हो, सब जगह भाजपा ने यथास्थिति बना कर रखी है।

RELATED ARTICLES

ट्रंप को बड़ी चुनावी चुनौती

श्रुति व्यास राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनना अब डोनाल्ड ट्रंप के लिए आसान नहीं होगा। फ्लोरिडा के दक्षिणपंथी गवर्नर रोन डेसांटिस उनके...

न्यायपालिका और सरकार में नहीं कोई मतभेद

केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू को न्यायपालिका से जुबानी जंग की कीमत चुकानी पड़ी। न्यायपालिका और कॉलेजियम सिस्टम पर आक्रामक रुख अख्तियार करने वाले...

प्रतिबंध या रस्म-अदायगी?

बेहतर यह होता कि हिरोशिमा में जुटे जी-7 देशों के नेता इसका आकलन करते कि पिछले 15 महीनों में उन्होंने रूस पर जो प्रतिबंध...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र...

उत्तराखंड में अचानक मौसम ने बदली करवट, मसूरी में बारिश के साथ जमकर गिरे ओले

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार शाम को मौसम ने करवट बदली। चमोली जिले और यमुनोत्री धाम में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि...

अब लोन दिलाने में भी काम आएगा व्हाट्सएप, तुरंत मिलेगा अप्रूवल

नई दिल्ली। चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल तो हम सब करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत पडऩे पर अब आप व्हाट्सएप...

राजधानी दिल्ली में एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर की हत्या

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू...

दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली पहली ईवी कार बनी टेस्ला मॉडल वाई

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार टेस्ला मॉडल वाई पहली इलेक्ट्रिक वाहन बन गई है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने...

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बिग एक्शन, 40 आतंकी ढेर, कई गिरफ्तार

इंफाल। हिंसाग्रस्त मणिपुर में हालात सामान्य होने की बजाय दिनोंदिन बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले 8 घंटों से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी...

जीएमवीएन के होटलों में ठहरने वाले पर्यटक अब निजी एप के जरिए भी कर सकेंगे बुकिंग, इस एप को सौंपी जिम्मेदारी

देहरादून। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के होटलों में ठहरने वाले पर्यटक अब निजी एप के जरिए भी बुकिंग कर सकेंगे। पहले चरण में जीएमवीएन...

युवक ने दूसरे धर्म की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी के लिए धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, विरोध करने पर जाने से...

विकासनगर। एक धर्म विशेष के युवक ने दूसरे धर्म की युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। शादी के लिए उस पर धर्म परिवर्तन करने...

कान्स में सनी लियोनी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, थाई-हाई स्लिट ड्रेस में ढाया कहर

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड स्टार्स का जलवा देखने को मिल रहा है। उर्वशी रौतेला, सारा अली खान से लेकर मृणाल ठाकुर तक...

देश को मिला नया संसद भवन, विधि-विधान के साथ लोकसभा में सेंगोल स्थापित- पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है। इस उद्घाटन कार्यक्रम का कई विपक्षी दलों ने विरोध किया और इस...