Thursday, June 1, 2023
Home Politics जल्द ही कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में है बीजेपी,...

जल्द ही कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में है बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिए संकेत

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2014 से अपनी राजनीतिक जमीन बचाने को जिद्दोजहद कर रही कांग्रेस को भाजपा झटका देने की तैयारी में है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसके संकेत दिए। हाल में उभरे कांग्रेस के अंतर्कलह और कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ समेत अन्य कांग्रेस नेताओं से हुई भाजपा नेताओं की मुलाकात को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर भट्ट ने कहा कि मुलाकात करने में कुछ भी गलत नहीं है। तमाम नेताओं से संपर्क होता रहता है। शिष्टाचार के साथ ही बातचीत के दौरान कई विषयों पर चर्चा होना स्वाभाविक है।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस राज्य में अब तक हुए चुनावों में पिछड़ती आ रही है। इस बीच पार्टी में धड़ेबाजी और क्षत्रपों में विभिन्न विषयों को लेकर तलवारें खिंची होने की खबरें सुर्खियां भी बनती आई हैं। इसे कुछ नेताओं की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पर लगातार हमलावर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ भी पिछले कुछ समय से अपनी पार्टी में कई विषयों को लेकर काफी मुखर हैं। स्वास्थ्य लाभ कर रहे विधायक बेहड़ से हाल में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुलाकात की थी। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के निहितार्थ निकाले जाने लगे। चर्चा यह भी है कि बदली परिस्थितियों में भाजपा अब कांग्रेस को कोई झटका देने की तैयारी कर रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अपने एक वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताने पर तंज कसा और कहा कि माहरा का कार्यकाल जनसरोकारों से दूर रहकर गुटबाजी और दुष्प्रचार में बीता। भट्ट ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि आखिर वह कौन सी उपलब्धि है, जिसका बखान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कर रहे हैं। कांग्रेस संगठन सेवा कार्यों में जनता से दूर है। कांग्रेस विपक्ष की जिम्मेदारी भी ठीक से नहीं निभा पाई है। रचनात्मक कार्यों में सहयोग और सत्ता को सतर्क व सुझाव देने के बजाय कांग्रेस आरोप-प्रत्यारोप और दुष्प्रचार की राजनीति करती रही है।

RELATED ARTICLES

हर विदेश यात्रा में भारत का अपमान करना राहुल गांधी की आदत- अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमेरिका में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हर विदेश...

मोदी सरकार के नौ साल- आज से शुरू हो रहा भाजपा का मेगा जनसंपर्क अभियान

नई दिल्ली।  केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा आज से देशभर में अपना मेगा विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू...

केजरीवाल ने मोदी का पुराना ट्वीट पोस्ट करते हुए केंद्र पर साधा निशाना, पूछा – अध्यादेश क्यों, सर?

नई दिल्ली। सेवा मामलों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने के लिए अध्यादेश पर केंद्र के साथ गतिरोध के बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

उत्तराखंडवासियों के लिए वरदान बनी आयुष्मान योजना, 7 लाख से अधिक मरीज ले चुके हैं योजना का लाभ

अब तक फ्री इलाज पर सरकार ने खर्च किए 1424 करोड़ रूपये देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखण्ड। प्रदेश में हरेक व्यक्ति को पांच लाख तक का...

अगर राष्ट्रपति बना तो खत्म करूंगा अवैध प्रवासियों के बच्चों की स्थायी नागरिकता- डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह 2024 में दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो देश में अवैध रूप से रह...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं- सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के सबंध में सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये...

सावधान ! खाना खाने के बाद भी लग रही बार-बार भूख, कहीं आपको ये बीमारियां तो नहीं

क्या आपको भी खाना खाने के बाद बार-बार भूख लगती है. क्या पेट भरा होने के बाद भी कुछ खाने का मन करता है...

बिग ब्रेकिंग- सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने की खुदकुशी। बैरक में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी। सीएम आवास से राजभवन...

ऋषिकेश- बद्रीनाथ राष्ट्रीय मार्ग पर बोलेरो और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, चार घायल

ऋषिकेश। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर देवप्रयाग से 13 किलोमीटर दूर तीनधारा के समीप बुलेरो और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार...

पश्चिम बंगाल के एक कारखाने में पिघला हुआ लोहा गिरने से 2 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल। बांकुड़ा जिले में एक कारखाने में पिघला हुआ लोहा गिरने से बुधवार को दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर...

आज से पर्यटकों के लिए खोली गई विश्व धरोहर फूलों की घाटी, 600 प्रजाति के फूलों का कर सकेंगे दीदार

चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज (बृहस्पतिवार) पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। घाटी के पैदल रास्ते पर दो जगह पर भारी हिमखंड...

माफिया अतीक-अशरफ के शूटरों से एसआईटी जेल में करेगी पूछताछ, कोर्ट से मांगी अनुमति

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के आरोपी शूटरों लवलेश तिवारी, सनी सिंह व अरुण मौर्या से एसआईटी फिर से पूछताछ...

ग्रीन थाई हाई स्लिट आउटफिट में एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर ने बिखेरा जलवा, स्माइल पर फैंस हुए फिदा

पंजाबी फिल्म जोगी में अपने अभिनय और खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाने वाली अमायरा दस्तूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी...