Friday, September 22, 2023
Home National अशोका फोम फैक्टरी में हुए अग्निकांड के बाद गुस्साए लोगो ने ...

अशोका फोम फैक्टरी में हुए अग्निकांड के बाद गुस्साए लोगो ने हाईवे पर लगाया जाम

उत्तर प्रदेश। बरेली के फरीदपुर में अशोका फोम फैक्टरी के अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिवारों में गम और गुस्सा है। मृतक राकेश के भाई भजनलाल ने फैक्टरी प्रबंधन पर बड़ा आरोप लगाया है। भजनलाल का आरोप है कि फैक्टरी मालिक ने खुद आग लगवाई है। यह सब बीमा की रकम वसूलने के लिए किया गया। उधर, आक्रोशित लोगों ने गुरुवार दोपहर को फैक्टरी के सामने लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया है।

हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी हैं। इससे शाहजहांपुर की तरफ से आने वाले वाहन एवं बरेली की तरफ से भी आने वाले वाहन हाईवे पर खड़े हैं। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। आक्रोशित लोग डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग के साथ फैक्टरी प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन हर साल जान बूझकर आग लगवाता है। इस बार भी ऐसा हुआ।

लखनऊ हाईवे के किनारे स्थित अशोका फोम फैक्टरी में बुधवार देर शाम लगी भीषण आग में चार मजदूर जिंदा जल गए थे। परिजनों के हंगामे के बाद रेस्क्यू में लगी टीमों ने देर रात उनके अवशेष फैक्टरी के अंदर से निकाले। शर्मनाक बात यह रही कि जब आग लगी तो फैक्टरी प्रबंधन के लोग कीमती सामना बचाते रहे, लेकिन लोगों की जान की परवाह नहीं की। इससे पीड़ित परिवारों में गुस्सा है।
आग लगने के बाद प्रबंधन ने बवाल की आशंका भांपकर झुलसे लोगों को बिना नाम पता नोट किए निजी अस्पतालों में भिजवा दिया। फैक्टरी का मेन गेट सुरक्षा गार्डों से बंद करा दिया गया। गुस्साए ग्रामीणों की इस पर गार्डों व प्रबंधन के लोगों से तकरार हुई। पुलिस भी ग्रामीणों के पक्ष में खड़ी दिखा और फिर गेट खुलवाकर इन लोगों को अंदर किया गया। शवों की तलाश का काम इसके बाद शुरू हो सका।
RELATED ARTICLES

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर अहम...

रेलवे ने विभिन्न रूटों पर चलने वाली ट्रेनों के नंबर बदलने का लिया निर्णय

नई दिल्ली। रेलवे ने विभिन्न रूट पर चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी...

तीन महीने में ही उतरा प्यार का बुखार, सताने लगी बच्चों की चिंता- अब पाकिस्तान से लौटेगी भारत

पेशावर। इसी साल जुलाई में अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गई अंजू को अब भारत की याद आ रही है। इस्लाम कबूल कर फातिमा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

अनाज पर बढ़ा विवाद: अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद करेगा पोलैंड

वारसॉ। पोलैंड ने घोषणा की है कि वह अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा, क्योंकि अनाज पर विवाद बढ़ गया है। पोलैंड के...

मंत्री गणेश जोशी ने आयोजित चौपाल में सुनी जन समस्याएं

चौपाल में 102 लोगों के प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त, 62 शिकायतों का मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही किया निस्तारण जसपुर। जनपद ऊधम सिंह...

खाई में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी

पौड़ी। पाबौ के पास एक वाहन खाई में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी दिनाँक 21 सितंबर 2023 को थाना...

हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के तीन अधिकारी जबरन किये रिटायर

गम्भीर शिकायत की जांच के बाद हाईकोर्ट ने उठाया सख्त कदम नैनीताल। हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर...

पूरे दिन में वो कौनसा टाइम है, जब आपको कभी भी सेब नहीं खाना चाहिए

प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है ये एक प्रसिद्ध कहावत है। इसका अर्थ है कि रोजाना सेब खाने से डॉक्टर की जरूरत...

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अवैध कैसिनो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लोग गिरफ्तार

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्रवाई की।मौके पर जुआ खेलते 27 लोग...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार, 22 सितंबर को हो रहा है। दोनों टीमें मोहाली के...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...

दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी, साले और नानी सास की चाकू से गोदकर की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र। शिरडी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार देर रात दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी, साले...

जिन मार्गों पर कभी रोडवेज को माना जाता था लाइफलाइन, उन्हीं में बंद है बस सेवा

देहरादून। उत्तराखंडवासियों की सेवा के लिए स्थापित परिवहन निगम पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज बस सेवा देने में बेपरवाह है। पहाड़ में जिन मार्गों पर कभी...