Sunday, October 1, 2023
Home Sports मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में...

मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर अपने नाम किया खिताब

मुंबई। मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। उसने को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने मुंबई को चैंपियन बनाया। उन्होंने दबाव में यादगार पारी खेली। नताली ने 55 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाए। मुंबई फ्रेंचाइजी के खाते में यह छठी ट्रॉफी है। उसकी पुरुष टीम आईपीएल में पांच बार चैंपियन बन चुकी है।

 

नताली ने अमेलिया केर के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंद पर नाबाद 39 रन की साझेदारी की। अमेलिया केर आठ गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। नताली ने इससे पहले तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 74 गेंद पर 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत 39 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुईं। हीली मैथ्यूज ने 13 और यास्तिका भाटिया ने चार रन बनाए। दिल्ली के लिए राधा यादव और जेस जोनासेन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही शेफाली वर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके दो गेंद बाद ही एलिस कैप्सी भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं। दोनों विकेट इस्सी वोंग को फुल टॉस गेंद पर मिले। इसके बाद कप्तान लैनिंग ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर पारी संभाली, लेकिन पांचवें ओवर में जेमिमा भी नौ रन बनाकर वोंग की फुलटॉस पर आउट हो गईं।

 

दिल्ली की टीम पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 38 रन ही बना सकी। इसके बाद लैनिंग और मरिजान कैप की अनुभवी जोड़ी ने 38 रन की साझेदारी की, लेकिन कैप 18 रन बनाकर अमेलिया केर का शिकार बनीं। इस समय दिल्ली का स्कोर 73 रन था। इसके बाद से दिल्ली ने छह रन बनाने में पांच विकेट गंवा दिए और 15.6 ओवर में टीम का स्कोर नौ विकेट पर 79 रन हो गया।

RELATED ARTICLES

एशियाई खेल- भारतीय निशानेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, भारत के खाते में जोड़े चार पदक

नई दिल्ली। एशियाई खेलों का छठे दिन शुक्रवार (29 सितंबर) को भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने मिलकर चार...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसके शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल कर भारत...

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

बीजेपी से बड़ी खबर- रेखा आर्य के बाद अब एक और मंत्री ने जताई लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा

देहरादून। उत्तराखंड बीजेपी से आज की बड़ी खबर सामने आयी है, रेखा आर्य के बाद अब एक और मंत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा...

नाबालिग लड़कों ने किशोर पर पेचकस गोदकर उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली। वेलकम इलाके में दो नाबालिग लड़कों ने एक 18 वर्षीय किशोर को पेचकस से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान...

खुद को जिलाधिकारी तो कभी समीक्षा अधिकारी बताकर करता था लाखों की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। खुद को जिलाधिकारी तो कभी समीक्षा अधिकारी बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को ज्वालापुर और...

अंबाला मंडल की 181 ट्रेनों का संचालन हुआ बाधित, पढ़िए पूरी खबर

अंबाला। किसान आंदोलन के कारण शनिवार को अंबाला मंडल की 181 ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। इसमें 87 ट्रेनें पूर्णरूप से रद रहीं, जबकि 38...

एक और राष्ट्रीय शर्म

पिछड़े राज्यों से बच्चों की तस्करी कर उन्हें ऐसे राज्यों में बेच दिया जाता है, जहां उनका इस्तेमाल छोटे-मोटे उद्योगों या घरेलू काम के...

शिक्षण संस्थाओं में आज किया जाएगा स्वच्छता सम्बन्धी श्रमदान

सुबह 10 बजे से 1 घण्टे गांवों व शहरों में किया जाएगा सफाई श्रमदान देहरादून। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी द्वारा प्रदेश...

मुख्यमंत्री की पहल से राज्य में रोजगार के नये अवसर मिलेंगे- महाराज

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पांच दिवसीय ब्रिटेन यात्रा से शनिवार को वापस स्वदेश लौट आये।उनके स्वदेश पहुंचने पर प्रदेश में मंत्रिमंडल...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रथम अखिल भारतीय राज्य स्टेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को आर्यन क्रिकेट ग्राउण्ड गजियावाला, देहरादून में डिपार्टमेन्ट क्रिकेट डवलपमेन्ट कमेटी ऑफ उत्तराखण्ड (डी.सी.डी.यू.) द्वारा प्रथम अखिल...

सीएम का लंदन दौरा राज्य को अग्रणी बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल- अग्रवाल

12500 का निवेश करार के बाद देहरादून पहुंचे सीएम का मंत्री डॉ अग्रवाल ने किया स्वागत देहरादून। इन्वेस्टर समिट को लेकर लंदन दौरे से उत्तराखंड...

पूंजीगत परिसम्पत्तियों के सृजन में अभिवृद्धि राज्य की शीर्ष प्राथमिकता है- वित्त मंत्री

देहरादून। वित्त मंत्री ने कहा कि पूंजीगत परिसम्पत्तियों के सृजन में अभिवृद्धि राज्य की शीर्ष प्राथमिकता है। सुनहरे भविष्य के लिए निजी क्षेत्र में निवेश...