Uttarakhand

इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया तापमान

देहरादून। उत्तराखंड में तापमान लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे तपिश बढ़ती जा रही है। रविवार को इस सीजन का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 19.4 पहुंच गया। शुक्रवार को तापमान 36. 3 पहुंच गया था। पंतनगर का तापमान 37.6 मुक्तेश्वर का 24.3 नई टिहरी का 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि परदेश में दो दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ के 2500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से हल्की बारिश की संभावना है।

रविवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।  उन्होंने बताया कि 18 तारीख से मौसम में बदलाव होगा 19, 20 और 21 अप्रैल को देश भर में मध्यम से तेज बारिश ओलावृष्टि और अंधड़ चल सकती है। फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों को फसलें काटने के लिए अलर्ट किया गया है। प्रदेशभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *