Monday, December 11, 2023
Home Entertainment आरआरआर ने जापान में रचा इतिहास, 10 लाख दर्शक पाने वाली पहली...

आरआरआर ने जापान में रचा इतिहास, 10 लाख दर्शक पाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी

एसएस राजामौली की  आरआरआर  ने रिलीज के बाद से देश ही नहीं दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। पिछले महीने नाटू नाटू के लिए ऑस्कर जीतकर फिल्म ने इतिहास रचा था तो अब यह जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और 10 लाख दर्शक पाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म जापान के 44 शहरों और प्रांतों में 209 स्क्रीनों और 31 आईमैक्स स्क्रीनों पर दिखाई जा रही है।

आरआरआर  पिछले साल अक्टूबर से जापान में निर्बाध रूप से चल रही है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को जापान में अभी तक 10 लाख से अधिक दर्शक देख चुके हैं और ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म है।  आरआरआर  के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया गया कि फिल्म ने 164 दिन में यह उपलब्धि हासिल की है। इस पर राजामौली ने भी लिखा, 10 लाख जापानी प्रशंसकों ने हमें गले लगाया।

एक रिपोर्ट के अनुसार,  आरआरआर  ने अब तक जापान में 80 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अगर इसी रफ्तार से चलती रही तो यह जल्द 100 करोड़ का कारोबार करने में भी सफल होगी। जनवरी में जब फिल्म की रिलीज के जापान में 100 दिन पूरे हुए थे तो राजामौली ने इतना प्यार देने के लिए सभी प्रशंसकों के प्रति आभार जताया था।

आरआरआर  को जापान ही नहीं, दुनियाभर में भरपूर प्यार मिल रहा है और यह कई उपलब्धि हासिल कर चुकी है। फिल्म नाटू नाटू के लिए गोल्डन ग्लोब 2023 और क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जीत चुकी है। इसके अलावा हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड में भी इसे अलग-अलग श्रेणियों में 5 पुरस्कार मिले थे। पिछले महीने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बनी थी।

आरआरआर  एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। इसकी कहानी तेलुगू स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है। फिल्म में आलिया भट्ट, श्रिया सरन, अजय देवगन, ओलिविया मॉरिस, रे स्टीवेन्सन और मकरंद देशपांडे मुख्य भूमिका में शामिल हैं। यह अभी तक दुनियाभर में 1,200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। इसे नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

शाहरुख खान की डंकी की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरू, 21 दिसंबर को पर्दे पर आएगी फिल्म

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी कमाल की एक्टिंग से इस साल शाह रुख...

फाइटर से सामने आई अनिल कपूर की झलक, ग्रुप कैप्टन बन खूब जचे अभिनेता

पिछले कई दिनों से फिल्म फाइटर सुर्खियों में है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से सबसे पहले ऋतिक रोशन का...

डंकी का इमोशन और ह्यूमर से भरपूर ट्रेलर रिलीज, 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

शाहरुख खान इन दिनों अपने करियर के एक शानदार दौर से गुजर रहे हैं। इस साल आईं उनकी दोनों फिल्में पठान और जवान ब्लॉकबस्टर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

महाराज ने की 7708.27 करोड लागत की टिहरी झील रिंगरोड परियोजना की समीक्षा

राजकीय मेलों को मिलने वाले अनुदान के शीघ्र भुगतान के निर्देश देहरादून। लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज...

अमेरिका में भीषण तूफान ने मचाया कहर, 6 लोगोंं की मौत, 23 घायल

कई इलाकों में बत्ती गुल वाशिंगटन। अमेरिका के टेनेसी राज्य में आए भीषण तूफान के चलते कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और...

आईफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर- एप्पल ने आईमैसेज सॉल्यूशन बीपर मिनी ऐप को किया ब्लॉक

सैन फ्रांसिस्को। एंड्रॉइड के लिए आईमैसेज सॉल्यूशन बीपर मिनी को यूजर्स के लिए ब्लॉक किए जाने के बाद, एप्पल ने कहा है कि उन्होंने आईमैसेज...

सीएम ने पी.आर.डी. स्वयं सेवकों के हित में की अहम घोषणा

पीआरडी स्थापना दिवस पर मानदेय,वर्दी व धुलाई भत्ते में वृद्धि पी.आर.डी. स्वयं सेवकों के हित में कई कदम उठाए -सीएम पीआरडी कर्मियों के निधन पर 70...

दोस्त की बेटी के साथ छह माह तक किया दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। एक किशोरी से उसके पिता का दोस्त छह माह से दुष्कर्म करता रहा। पत्नी की मौत के बाद आरोपित ने दोस्त की बेटी को...

अक्षय, शाहरुख और अजय देवगन को केंद्र सरकार का नोटिस, गुटखा कंपनियों के विज्ञापन के मामले में कार्रवाई

लखनऊ। केंद्र सरकार की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच को सूचित किया गया है कि अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन...

सर्दियों में भुट्टा खाना क्यों है फायदेमंद, जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक रिजन

भुट्टा, मकई, कॉर्न से पूरी दुनिया में जाना जाने वाला मक्का एक ऐसा अनाज है जो बहुत ज्यादा सेहतमंद होता है. इसमें विटामिन, फाइबर,...

श्रमिकों के साथ भोजन कर इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनके योगदान को सराहा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफ.आर.आई. में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका विमोचन के पश्चात पिछले एक सप्ताह से...

मुख्यमंत्री ने किया विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड का विमोचन

राज्य स्थापना के इस कालखण्ड में स्थापित हुये विकास के नये प्रतिमान उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी प्रतिबद्धता -मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

महाराज ने विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बना कर विरसामुंडा के संकल्प को पूरा किया- महाराज देहरादून। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुंकुरी विधानसभा क्षेत्र...