Friday, September 22, 2023
Home Uttarakhand दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को होगी दिक्कत, दो...

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को होगी दिक्कत, दो वर्ष से धंस रखा हाईवे

विकासनगर। यदि आप चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं और दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से सफर कर रहे हैं तो सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि कालसी में पिछले दो वर्ष से पुश्ता टूटने से नेशनल हाईवे (एनएच) धंसा हुआ है। इस स्थान पर हाईवे काफी संकरा है। जुड्डो व लखवाड़ बैंड तक हाईवे ज्यादा बदहाल स्थिति है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की इस हाईवे पर सफर करने में दिक्कतें बढ़नी तय है। यह हालत तब है, जब फरवरी 2023 में एनएच के अधिकारी और एआरटीओ संयुक्त निरीक्षण कर हाईवे की खामियां चिह्नित कर चुके हैं।

पछवादून में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे की शुरूआत हरबर्टपुर से होती है। हाईवे के किलोमीटर 17 पर कालसी में काली माता मंदिर के समीप दो वर्ष से पुश्ता धराशायी होने के कारण मार्ग संकरा हो गया है। जिससे हमेशा दुर्घटना की आंशका बनी रहती है। किमी 18 पर भी पुश्ता टूटा है और पुलिया संकरी है। वहीं, बैराटखाई की ओर जाने वाले मार्ग के जंक्शन प्वांइट पर पुल की रेलिंग टूटी हुई है। जुड्डो क्षेत्र में हाईवे काफी खस्ताहाल है। व्यासी झील के किनारे से होकर गुजर रहा हाईवे जगह-जगह धंसा हुआ है। झील किनारे पर कई जगह क्रश बैरियर या पैराफिट भी नहीं हैं, जहां पर हैं, वे भी क्षतिग्रस्त हो रखें हैं। सड़क किनारे पर बरसात में आया मलबा साफ नहीं किया गया है।

इसी क्षेत्र के किलोमीटर 24 पर क्रश बैरियर, पैराफिट, ब्रेस्ट वाल और रिटर्ननिंग वाल के निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही है। सड़क धंसने से टूटी हुई है। पहाड़ से पत्थर भी गिरते हैं। जिनके रोकथाम को भी अभी तक कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। किलोमीटर 26 पर बहने वाले पानी की रोकथाम को भी उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं। हाईवे पर चार पुल सिंगल लाइन हैं। मार्ग पर लगाए गए माइल स्टोन भी अपठनीय हैं। एनएच निर्माण खंड देहरादून ने ‘मार्ग क्षतिग्रस्त है’ के बोर्ड लगाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। कालसी से यमुना ब्रिज तक हाईवे की बदहाल स्थिति दूर नहीं की गई है, जिससे यात्रा के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुड्डो क्षेत्र में व्यासी परियोजना की झील किनारे रोड पर लगाए गए क्रश बैरियर कुछ इस हालत में हैं।

चेयरमैन जगमोहन सिंह चौहान का कहना है कि दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सावधान के बोर्ड लगाकर अधिकारियों ने अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। राजमार्ग पर कालसी से लखवाड़ बैंड तक सफर परेशानी भरा है। कहीं पर सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हैं तो कहीं पर दुर्घटना रोकने के लिए लगे क्रश बैरियर क्षतिग्रस्त होकर व्यासी परियोजना की झील में समा रहे हैं। कहने को तो यह राष्ट्रीय राजामर्ग है, लेकिन बदहाल स्थिति संपर्क मार्ग जैसी है। उन्होंने एनएच अधिकारियों से राष्ट्रीय राजमार्ग की दशा सुधारने की मांग की है। ताकि तीर्थयात्रियों का सफर सुगम हो सके।

RELATED ARTICLES

खाई में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी

पौड़ी। पाबौ के पास एक वाहन खाई में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी दिनाँक 21 सितंबर 2023 को थाना...

हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के तीन अधिकारी जबरन किये रिटायर

गम्भीर शिकायत की जांच के बाद हाईकोर्ट ने उठाया सख्त कदम नैनीताल। हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर...

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अवैध कैसिनो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लोग गिरफ्तार

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्रवाई की।मौके पर जुआ खेलते 27 लोग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

खाई में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी

पौड़ी। पाबौ के पास एक वाहन खाई में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी दिनाँक 21 सितंबर 2023 को थाना...

हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के तीन अधिकारी जबरन किये रिटायर

गम्भीर शिकायत की जांच के बाद हाईकोर्ट ने उठाया सख्त कदम नैनीताल। हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर...

पूरे दिन में वो कौनसा टाइम है, जब आपको कभी भी सेब नहीं खाना चाहिए

प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है ये एक प्रसिद्ध कहावत है। इसका अर्थ है कि रोजाना सेब खाने से डॉक्टर की जरूरत...

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अवैध कैसिनो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लोग गिरफ्तार

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्रवाई की।मौके पर जुआ खेलते 27 लोग...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार, 22 सितंबर को हो रहा है। दोनों टीमें मोहाली के...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...

दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी, साले और नानी सास की चाकू से गोदकर की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र। शिरडी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार देर रात दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी, साले...

जिन मार्गों पर कभी रोडवेज को माना जाता था लाइफलाइन, उन्हीं में बंद है बस सेवा

देहरादून। उत्तराखंडवासियों की सेवा के लिए स्थापित परिवहन निगम पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज बस सेवा देने में बेपरवाह है। पहाड़ में जिन मार्गों पर कभी...

जांच की जरूरत है

खबर है कि अवैध तरीके से पोलैंड के रास्ते अमेरिका और यूरोप के दूसरे देशों तक जाने वालों में भारत के लोग भी शामिल...

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर अहम...