Saturday, December 2, 2023
Home National महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल का कोल्हापुर में निधन, 89 वर्ष...

महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल का कोल्हापुर में निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। महात्मा गांधी के पौत्र अरुण मणिलाल गांधी का निधन हो गया। अरुण गांधी के पुत्र तुषार गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बताया गया है कि 89 वर्षीय अरुण गांधी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तुषार गांधी ने बताया है कि उनके पिता का अंत्येष्टि संस्कार कोल्हापुर में आज ही किया जाएगा।

महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी मणिलाल गांधी के पुत्र हैं। अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल 1934 को साउथ अफ्रीका के डरबन में हुआ था। महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी डरबन के समाचार पत्र इंडियन ओपिनियन के एडिटर रहे, जबकि उनकी (मणिलाल गांधी) पत्नी इसी समाचार पत्र में पब्लिशर थीं। अरुण गांधी ने पिता से सीख लेकर बाद में अपने दादा के आदर्शों पर चलने का फैसला लिया और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बतौर कार्यकर्ता काम करना शुरू किया।

अरुण गांधी के नाम कुछ उपलब्धियां भी हैं। उन्होंने अपने जीवन में कुछ किताबें भी लिखी हैं। जिनमें ‘द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन्स फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी’ प्रमुख है। अरुण गांधी अपने परिवार के साथ वर्ष 1987 में अमेरिका में रहने चले गए थे। यहां उन्होंने टेनेसी राज्य के मेम्फिस में काफी समय गुजारा। यहीं की क्रिश्चियन ब्रदर्स यूनिवर्सिटी में अरुण गांधी ने अहिंसा से जुड़े एक संस्थान की भी स्थापना की।

RELATED ARTICLES

सीएम मान का पंजाब के किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने के दामों में हुई बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने 2023-24 के लिए गन्ने की कीमत में लगभग 11...

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव- एग्जिट पोल के जरिए संभावित नतीजों के बारे में लगाया गया अनुमान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम राज्यों के विधानसभा चुनाव में मतदान हो गए हैं। मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों की किस्मत...

12 साल के मयंक बने केबीसी-15 के करोड़पति, जीते इतने करोड़ रूपए

नई दिल्ली। कहते हैं कि ज्ञान की कोई उम्र नहीं – होती। कौन बनेगा करोड़पति में 12 साल के मयंक ने इस बात को सच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला भारत ने 20 रन से जीत लिया है। इसके साथ...

पहाड़ी इलाकों में चरम पर पहुंची ठंड, तापमान के माइनस 10 डिग्री पहुंचने पर पूरी तरह जमे झरने

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड अपने चरम पर पहुंच चुकी है। नीती घाटी में रात को तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा...

सीएम मान का पंजाब के किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने के दामों में हुई बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने 2023-24 के लिए गन्ने की कीमत में लगभग 11...

सिल्क्यारा सुरंग दुर्घटना के सबक

अजीत द्विवेदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्क्यारा की निर्माणाधीन सुरंग में हुए दुखद हादसे का अंत सुखद रहा है। सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों...

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद- मुख्यमंत्री

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने सभी इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय, श्रीनगर के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बना लाइफलाइन

प्रतिवर्ष 25 हज़ार ऑपरेशन इन ऑपरेशन थियेटरों में हो रहे नर सेवा ही नारायण सेवा: महंत देवेन्द्र दास महाराज विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के...

सेहत के लिए अच्छा है योग, लेकिन इसे करते समय बरतनी चाहिए ये सावधानियां वरना हो सकता है नुकसान

योग को सेहत के लिए हमेशा ही अच्छा और लाभदायक माना गया है। योग करने से केवल फिजिकल नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी इंप्रूव...

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद होंगे निकाय चुनाव

निकाय चुनाव टले, उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकाय 2 दिसंबर से प्रशासकों के सुपुर्द हार के डर से भाजपा ने निकाय चुनाव टाले-यशपाल आर्य, नेता...

राहुल द्रविड़ बने रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, बीसीसीआई ने सपोर्ट स्टाफ के कार्यकाल को बढ़ाने का किया फैसला

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। राहुल द्रविड़ एंड कंपनी के...