गांगुली ने ऋषभ पंत के आईपीएल 2023 में खेलने पर दिया ये बयान
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने पुष्टि की है कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि विकेटकीपर-बल्लेबाज अभी भी एक कार दुर्घटना से उबर रहे हैं। पंत 30 दिसंबर को एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार हुए थे, जब वह अपनी मां से मिलने रुडक़ी जा रहे थे। हादसे में पंत को कई चोटें आईं और फिलहाल मुंबई के एक हॉस्पिटल में उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। पंत को पिछले हफ्ते देहरादून से मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। गांगुली ने कहा था ऋषभ पंत आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ संबंध में हूं। यह (टीम के लिए) शानदार आईपीएल होगा, हम अच्छा करेंगे लेकिन ऋषभ पंत की चोट का असर दिल्ली कैपिटल्स पर पड़ेगा।
पंत के लिगामेंट में भी चोट लगी है और इसे ठीक होने में करीब चार महीने लग सकते हैं। आईपीएल 2023 के पिछले हफ्ते मार्च में शुरू होने की संभावना है। गांगुली आईपीएल 2023 सीजऩ के लिए क्रिकेटर के निदेशक के रूप मेंदिल्ली कैपिटल्स में शामिल होंगे। 25 वर्षीय पंत की मर्सिडीज कार के डिवाइडर से टकरा जाने के बाद दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भयानक कार दुर्घटना हुई।