Wednesday, October 4, 2023
Home Entertainment दुबई में छाया पठान का ट्रेलर, बुर्ज खलीफा पर वीडियो देख झूम...

दुबई में छाया पठान का ट्रेलर, बुर्ज खलीफा पर वीडियो देख झूम उठे शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की दीवानगी भारत ही नहीं दुनियाभर में है। खासकर जैसे-जैसे उनकी फिल्म पठान की रिलीज पास आ रही है, प्रशंसकों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। दुनियाभर के प्रशंसक शाहरुख की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार शाम पठान का ट्रेलर दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर प्रशंसकों के अलावा खुद शाहरुख भी वहां मौजूद रहे।

बुर्ज खलीफा पर शनिवार को पठान का ट्रेलर दिखाया गया। इस दौरान खुद किंग खान वहां मौजूद थे। अब सोशल मीडिया पर इवेंट के कई वीडियो शेयर हो रहे हैं। शाहरुख फिल्म के गाने झूमे जो पठान पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने फिल्म के डायलॉग भी अपने प्रशंसकों के लिए बोले। वहां मौजूद लोग तब बेहद खुश हो गए जब शाहरुख ने बुर्ज खलीफा के सामने अपना आइकॉनिक पोज किया।

पठान इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्म है इसलिए निर्माता इसका प्रमोशन भव्य तरीके से करना चाहते थे। यशराज फिल्म्स के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट नेलसन डीसूजा ने कहा था, पठान आने वालीं बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। ऐसे में जरूरी है कि इसकी झलक दर्शकों के सामने भव्य तरीके से पेश की जाए। हम बेहद उत्साह के साथ यह घोषणा कर रहे हैं कि शाहरुख खान की पठान का ट्रेलर आइकॉनिक बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा।

करीब चार साल बाद पठान के साथ शाहरुख वापसी कर रहे हैं। फिल्म में वह एक देशभक्त जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं जॉन अब्राहम फिल्म में विलेन बने हैं। पर्दे पर उनका और शाहरुख का तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा। दीपिका पादुकोण भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। पठान, टाइगर और वॉर के क्रॉसओवर की चर्चा काफी समय से हो रही है। फिल्म में सलमान खान और ऋतिक रोशन भी दर्शकों को सरप्राइज दे सकते हैं।

बुर्ज खलीफा पर इससे पहले भी शाहरुख कई बार नजर आ चुके हैं। पिछले साल जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा से उनको बधाई दी गई थी। इसके पहले 2019 में भी शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर बुर्ज खलीफा पर उनका नाम रोशन हुआ था। पिछले साल सितंबर में दुबई की एक चिकित्सा कंपनी के विज्ञापन में वह नजर आए थे। इस विज्ञापन को भी बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था। बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसकी ऊंचाई करीब 829 मीटर है। इसका निर्माण 2004 में शुरू किया गया था और 2009 में यह इमारत बनकर तैयार हो गई थी। 2010 में इसका उद्घाटन किया गया था।

RELATED ARTICLES

पठान से आगे निकली जवान, बनी इस साल की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

शाहरुख खान ने 25 जनवरी को पठान के साथ 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।फिल्म कई रिकॉर्ड तोडऩे में कामयाब रही...

फुकरे 3 के आगे पस्त हुई द वैक्सीन वॉर, जवान का ऐसा रहा हाल

सिनेमाघरों में इस हफ्ते विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर, फुकरे 3 और चंद्रमुखी 2 के बीच भिड़ंत देखने को मिली, जिसमें पहले...

फिल्म एनिमल का टीजर जारी, रणबीर कपूर का दिखा धांसू अवतार

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इस फिल्म के इंटेंस पोस्ट जारी होने के बाद से फैंस फिल्म...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मायावती आश्रम पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बुधवार को लोहाघाट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर लोहोघाट में अद्वैत आश्रम, मायावती...

धामी सरकार के कानून पर कोर्ट की मुहर, उत्तराखंड में महिला आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज

30 नवंबर 2022 को उत्तराखंड विधानसभा में पारित हुआ था विधेयक, राजभवन की मंजूरी के बाद जारी हुआ था नोटिफिकेशन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस...

उत्तराखण्ड सरकार और जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड के मध्य 15 हजार करोड़ का MOU किया गया

नई दिल्ली में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के रोड शॉ के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया एमओयू जे एस डब्लयू...

युवाओं के लिए खुलेगी रोजगार की राह, प्रदेश में 510 योजनाएं हुई स्वीकृत

देहरादून। उत्तराखंड के 49 वाइब्रेंट विलेज में हाट बाजार बनेंगे। युवाओं के लिए रोजगार की राह खुलेगी। पलायन रोकने के लिए विकास किया जाएगा। इन...

कल होगा वनडे विश्व कप का आगाज , इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला मुकाबला

नई दिल्ली। वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण एक दिन में शुरू होगा। पांच अक्तूबर को गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उद्घाटन मैच...

नहीं थम रहा डेंगू का कहर, इस जिले के अस्पतालों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

हरिद्वार। उत्तराखंड में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हरिद्वार की बात करें तो यहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।...

देवरिया हत्याकांड में 16 गिरफ्तार, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में छह हत्याओं के बाद दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज कराए जा चुके हैं।...

मंदिर समिति की कैंटीन में फटा सिलेंडर, एसडीआरएफ की टीम ने आग पर पाया काबू

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मंगलवार रात को बड़ा हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग- केदारनाथ मार्ग पर मंदिर समिति की कैंटीन में आधी रात को गैस सिलेंडर फट...

चुनाव के सीजन में विश्व कप क्रिकेट

भारत में चुनावों का सीजन शुरू होने वाला है। चुनाव आयोग किसी भी समय पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा कर सकता है।...

ग्राउंड जीरो पर शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने परखी निर्माण कार्यों की हकीकत

खामियों पर लगाई अधिकारियों को फटकार देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य योजना के अंतर्गत हरिद्वार रोड पर आराघर से रिस्पना पुल तक...